मेरठ उत्तर-प्रदेश:- नमस्कार दोस्तों, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित Disha patani के घर पर शुक्रवार की सुबह-सुबह फायरिंग की गई है। इसके पीछे का कारण दिशा पाटनी की बड़ी बहन और आर्मी से रिटायर्ड ख़ुशबू पाटनी को बताया गया है। इस फायरिंग की ज़िम्मेदारी…
Disha patani के घर पर फायरिंग
जैसा कि सबको पता है की Disha patani बॉलीवुड को हॉट अभेनितेरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अभी तक कई बड़ी-बड़ी फ़िल्में और बड़े-बड़े अभिनेत्री के साथ काम किया है। कई बार उनका नाम बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ के साथ भी जोड़ा गया है।
इस बार बता दे कि शुक्रवार की सुबह Disha patani का उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित घर पर गुंडों ने फायरिंग की है। बता दें कि इस फायरिंग के पीछे की ज़िम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। यह गोलीबारी शुक्रवार की सुबह साढ़े तीन बजे हुआ, जिससे मुहल्ले में सनसनी मच गई थी।

Disha patani के पिता का बयान
गोलीबारी के बाद जब Disha patani के पिता जगदीश पाटनी पुलिस में शिकायत दर्ज करने गये तब उन्होंने बताया की “गुरुवार की सुबह भी 2 लोगों ने उनके घर के बाहर गोली चली थी, परंतु मैंने ध्यान नहीं दिया और सो गया। जब सुबह उठा तो लोगों ने bataya की गोली चली थी। इसके बाद हमने सीसीटीवी चेक किया तो पता चला की 2 हेलमेट लगाए युवक आये गोली चलाई और चले गये।”
आगे उन्होंने कहा की “गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे एक बार फिर गोलीबारी हुई। जब मैंने गोलियों की आवाज़ सुन उठाकर खिड़की पर देखने गया तो मुझपे भी गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया, हालाँकि मैं बच गया। दोनों दिन एक ही गैंग के लोगों ने Disha patani के घर पर गोलियाँ चलाई है, इस बात की भी पुष्टि की है।”
Disha patani के घर गोलियाँ किसने और क्यों चलायी ?
बता दें कि Disha patani के घर पर गोलियाँ चलाने की ज़िम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी है, हालाँकि कुछ समय बाद उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया था। हालाँकि पुलिस के पास उस पोस्ट का स्क्रीन शॉट मौजूद है।
उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था की “यह गोलीयाँ Disha patani की बहन ख़ुशबू पाटनी के वजह से चलानी पड़ी है। उसने जो कुछ दिनों पहले प्रेमानंद जी महाराज और कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर डाला था, यह उसी का परिणाम है। आगे लिखा कि भविष्य में अब अगर किसने धर्म या संतों के ख़िलाफ़ कुछ भी टिप्पणी की तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।”
पुलिस कार्रवाही
इस मामले में नज़दीक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर डाले गये पोस्ट को पुलिस ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाने कि कोशिश की जा रही है। Disha patani के घर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
वहाँ के एसएसपी ने अपनी निगरानी में 5 अलग-अलग पुलिस की टीमें बनाई है, और इसे वह व्यक्तिगत तौर पर देख रहे है। इलाक़े के और टोल प्लाज़ो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है। गोल्डी बराड़ का नाम जुड़ा होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा भी अन्य एजेंसिया इस मामले की जाँच करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें :- सलमान ख़ान और अशनिर ग्रोवर के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू। अशनिर ने कहा तू मुझे नहीं जानता…
लोगों द्वारा पूछे गये सवाल
उनके पिता के अनुसार गुरुवार की रात को एक गोली चली पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया परंतु शुक्रवार को जाओगी गोलीयां चलाई गई है। इसमें ज़्यादा कुछ नुक़सान नहीं हुआ।
इसमें कुछ बड़ा नुक़सान नहीं हुआ है, परंतु उनके पिता ने बताया कि एक होली उनपर भी चलाई गई थी, जिससे वह बच गये थे।
इसके पीछे उनकी बड़ी बहन ख़ुशबू पटानी को बताया गया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले हिन्दी संत प्रेमानंद जी महाराज और कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के विरोध में अपशब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इससे ग़ुस्सा होकर यह सब किया गया है।