In Agra Karni Sena Has Placed 6 Conditions To The Government

Agra news :- दोस्तों, राणा सांगा का मुद्दा अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है। आज फिर एक बार करणी सेना द्वारा शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। Agra में स्थित गढ़ी रामी में एक बहुत बड़ा प्रदर्शन समारोह शुरू किया है। बताया जा रहा है की इसमें लगभग 1 लाख से भी अधिक लोग आये है। आज की इस Agra news को पूरे विस्तार से जानने वाले है। 

Agra news : Karni sena given 6 conditions to the government

करणी सेना का प्रदर्शन 

एक बार फिर करणी सेना ने Agra में स्थित गढ़ी रामी में रामजी लाल सुमन पर सरकार द्वारा कठोर निर्णय लेने के लिए आज बड़ा विदिशा प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग यह एकत्रित हो रहे है। इस प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के राज शेखावत ने सरकार को आज शाम को 5 बजे तक का समय दिया है, और कहा है कि आज शाम को 5 बजे तक का समय प्रशासन का है, उसके बाद का समय हमारा होगा। 

Agra में करणी सेना ने प्रशासन को दिया चेतावनी 

जी, हाँ करणी सेना के कार्यकर्ता ने आज शाम को 5 बजे तक समाजवादी पार्टी के रामज़ी लाल सुमन पर कठोर कार्रवाही करने की माँग की है। इस लिये उन्होंने प्रशासन को आज शाम को पाँच बजे तक का समय दिया है। आगे उन्होंने कहा है की, अगर उसके ख़िलाफ़ आज शाम पाँच बजे तक कार्रवाही नहीं होती, तो इसके बाद का टाइम हमारा होगा। फिर हम निर्णय करेंगे। 

Agra में पुलिस की क्या व्यवस्था है ?

करणी सेना के कार्यकर्ता लगभग 1 लाख तक एकत्रित हो गये है। सपा के कार्यकर्ता की रक्षा के लिए पुलिस ने भी अपनी लगभग तैयारी कर ली है। पुलिस ने गढ़ी रामी से शहर की तरफ़ जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी लगा दी है, साथ ही हर 2 किलोमीटर पर नाकाबंदी और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। Agra के सभी बुलडोज़र को अपने अंडर ले लिया गया है। 

Agra पर रामज़ी लाल सुमन की क्या प्रतिक्रिया है ?

जब मीडिया वालों ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामज़ी लाल सुमन से करणी सेना के इस प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा की “मुझे डरने की या मेरे सुरक्षा की ज़िम्मेदारी प्रशासन ने लिया है दल, इसलिए मुझे डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।” हालाँकि पिछली बार करणी सेना के कार्यकर्ता इनके घर में घुस कर तोड़-फोड़ करके गये थे। 

Agra में करणी सेना की माँग क्या है ?

करणी सेना ने इस प्रदर्शन के पीछे का कारण साफ़ करते हुए प्रशासन के सामने अपनी कुल 6 प्रमुख माँगे रखी है। 

1. रामजी लाल सुमन से उनकी सांसद की सदस्यता को समाप्त किया जाए। जल्द-से-जल्द राणा सांगा को ग़द्दार कहने वाले रामज़ी लाल सुमन पर कठोर कार्रवाही की जाए। 

2. पिछली बार करणी सेना द्वारा रामजी लाल सुमन के घर की गई कार्रवाही पर पुलिस ने जीतने भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर मुक़दमें लगाए गए है, वह सब वापस लिये जाए। 

3. राष्ट्र के महापुरुष राणा सांगा जी को भारत रत्न से नवाज़ा जाए। 

4. इतिहास को गड़बड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाही करने के लिए कठोर क़ानून बनाया जाए। 

5. गौतम बुद्ध नगर में बन रहे Airport का नाम राणा सांगा जी के नाम पर रखा जाए। 

6. इतिहास के महापुरुष राणा संग जी का इतिहास हर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों पार पढ़ाया जाना चाहिए। 

जिस तरह से करणी सेना के लोग Agra में एकत्रित हो रहे है, उस हिसाब से लग रहा है की अगर प्रशासन ने इनकी बात नहीं मानी तो कुछ बड़ा होने की संभावना बन रही है। यह मामला सांसद में सपा के सांसद द्वारा दिये गये विवादित बयान के करण प्रकट हुआ है। 

लोगों द्वारा पूछे गये सवाल

करणी सेना ने सरकार के सामने कौन सी 6 शर्तें रखी हैं?

करणी सेना ने कथित तौर पर सनातन संस्कृति की रक्षा, राजपूत समाज के लिए आरक्षण, और ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण जैसी मांगें उठाई हैं।हालांकि, इन शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

क्या करणी सेना की मांगें सरकार द्वारा स्वीकार की गई हैं?

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि सरकार ने इन मांगों को पूरी तरह स्वीकार किया है या नहीं। वार्ता जारी होने की संभावना है।

करणी सेना की इन शर्तों का उद्देश्य क्या है?

करणी सेना का कहना है कि उनकी मांगें राजपूत समाज की आन-बान-शान, सांस्कृतिक विरासत, और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए हैं।

क्या इन मांगों को लेकर कोई प्रदर्शन हुआ है?

करणी सेना ने अतीत में मांगों के लिए प्रदर्शन किए हैं। वर्तमान में आगरा जैसे क्षेत्रों में उनके कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने की खबरें हैं।

क्या करणी सेना की मांगें अन्य समुदायों को प्रभावित करेंगी?

कुछ लोग मानते हैं कि उनकी मांगें, जैसे आरक्षण, सामाजिक समीकरणों को बदल सकती हैं, लेकिन इसका प्रभाव अभी अस्पष्ट है।

प्रदर्शन के अन्य अपडेट 

करणी सेना ने अपने प्रदर्शन में से पुलिस अधिकारियों को बाहर निकाल दिया है। हालाँकि पुलिस is प्रदर्शन के चारों तरह फैली है। अलग-अलग फ़ोर्स को यह बुलाया गया है। इस प्रदर्शन पर पुलिस ड्रोन से भी निगाहें जमा कर बैठी है। इस प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए लगभग 3 हज़ार पुलिस अधिकारी जगह पर मौजूद है। यह भी ज़रूर पढ़ें :- रामजी लाल सुमन का वह विवादित बयान जिसके कारण करणी सेना हरकत में आ गई है।

आपको हमारी आज को पोस्ट कैसी लगी गेम Comment में ज़रूर बताएँ। 

1 thought on “In Agra Karni Sena Has Placed 6 Conditions To The Government”

  1. Pingback: Mamata Banerjee gave a 5 controversial statement on Murshidabad - khabriboy.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top