Avika Gor :- भारत की टीवी सीरियल “ससुराल सिमर का” से चर्चा में आयी Avika Gor ने कल अपने पुरुष मित्र Milind Chandwani से सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने सगाई कि तस्वीर साझा करके दी है। Avika Gor और Milind Chandwani सन् 2020 से ही रिश्ते में है।

Avika Gor की सगाई
आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर Avika Gor काफ़ी चर्चा में बनी है। दरअसल उन्होंने कल शाम को अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसने उन्होंने अपने और मिलिंद चंदलानी से सगाई कि सूँचना अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। काफ़ी लोगों ने उन्हें आशीर्वाद और जीवन में हमेशा ख़ुश रहने की भी कामना की। वही कुछ लोगों ने इनकी आलोचना भी की है।
Avika Gor ने जीवन में कई धारावाहिक सीरियलों में काम कर अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि Avika Gor और मिलिंद चंदलानी सन् 2020 में हैदराबाद में मिले थे, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती बनी। अब तक उन्हें एकसाथ लगभग 5 वर्ष पूर्ण हो गये है।
Avika Gor ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए, उसने लिखा है कि “ उसने पूछा.. मैं मुस्कुराई, मैं रोई (उसी क्रम में 🙈)…
और अपने जीवन की सबसे आसान हाँ चिल्लाई!
मैं पूरी तरह से फिल्मी हूँ – बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मो सपने, मस्कारा लगाना और सब कुछ।
वह तर्कशील, शांत और “चलो किसी भी स्थिति में एक प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखते हैं।”
मैं नाटक करती हूँ। वह इसे मैनेज करता है।
और किसी तरह, हम बस… फिट हो गए।
इसलिए जब उसने पूछा, तो मेरे अंदर की नायिका ने काम करना शुरू कर दिया – हवा में हाथ, मेरी आँखों में आँसू, और मेरे दिमाग में शून्य नेटवर्क।
क्योंकि सच्चा प्यार? यह हमेशा सही नहीं हो सकता है।
लेकिन, यह. जादुई है। 💫”
Milind Chandawani कौन है ?
बता दें कि मिलिंद चंदवानी के जीवन की कहानी भी काफ़ी रोमांचित है। Republic की एक रिर्पोट के अनुसार उन्होंने बैंगलोर के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी कैरीअर Infosys कंपनी में सॉफ्टवेर इंजीनियर के तौर पर शुरुआत की।
कुछ समय करने के बाद उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए Non-Profit कार्य जैसे “Teach For India और iTeach School जैसे संस्थानों के साथ कार्य करने का निर्णय लेते हुए Infosys को छोड़ दिया। फ़िलहाल के समय में वह Camp Diaries के CEO के रूप में कार्यरत है। यह एक ऐसी संस्था है जो पिछड़े वर्ग के बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा प्राप्त करने का मौक़ा डेटा है।
बता दें कि Avika Gor के होने वाले पति Milind Chandawani “Rodies season 17” में भी नज़र आ चुके है। वे उस समय Rodies की Neha Dhupia के टीम में थे। हालाँकि वे फाइनल तक नहीं पहुँच सके थे, परंतु वहाँ से भी उन्होंने काफ़ी नाम कमाया था।
इसके अलावा वे कई अलग-अलग फ़िल्मों में भी कम किए है, जिनमें Horror of the Heart (2023) में और Bloody ishq (2024) में काम किए है। इसके अलावा तेलुगू भाषा में बनी फ़िल्म Shanmukh (2025) में भी काम किए है। यह भी ज़रूर पढ़े:- Triggered Insaan ने शादी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। जानिए विस्तार से
Pingback: अहमदाबाद Plane crash में सभी लोगों की मृत। Air India ने भी दी जानकारी - khabriboy.com