नागपुर :- नमस्कार दोस्तों, Mohan bhagwat RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक) के प्रमुख के रूप में जाने जाते है। कई बार भाजपा (भारतीय जानता पार्टी) का नाम भी RSS के साथ जोड़ा जाता है। RSS पर कई बार विपक्ष का बयान आता है की भाजपा को RSS के लोगों ने ही चुनाव जिताया है। ऐसे RSS केप्तमुख का एक बयान विपक्ष ने पकड़ा और नरेंद्र मोदी की तरफ़ चला दिया है।

Mohan bhagwat का विवादित बयान
दरअसल बुधवार को RSS के प्रमुख Mohan bhagwat जी ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में एक ऐसी बात बोल दी, जिसे विपक्ष ने तुरंत पकड़ कर भारत के प्रधान मंत्री Narendra modi पर निशाना साध दिया है। उन्होंने बयान दिया है की “जब आपको 75 वर्ष आयु के हो जाए तो आपको समूह लेना चाहिये की यहाँ आपको रुकना है, और दूसरी को काम करने देना है।
Mohan bhagwat के इस बयान के बाद अब अब विपक्ष ने भारत के मौजूदा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को घेर लिया है। विपक्ष का कहना है की 75 वर्ष की आयु में आपको रिटायरमेंट लेना है, यह क़ानून भी आपने ही लाया है, और अब आप 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएँगे। अब यही देखना है की आप रिटायर होते है या नहीं।
75 वर्ष आयु की सियासत तेज हुई
बता दें कि 17 सितंबर 2025 को नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो जाएँगे। वही RSS के प्रमुख Mohan bhagwat की आयु भी 11 सितंबर 2025 को 75 वर्ष हो जाएगी। विपक्ष ने इसी करण दोनों को घेरा है, और कह रहा है की अगर आपकी उम्र 75 वर्ष हो गई है तो अब आपको रुक जाना चाहिए।
Mohan bhagwat के बयान पर Amit shah का बयान
Mohan bhagwat की 75 वर्ष आयु की बात को विपक्ष ने पकड़ा और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना है। ऐसे में बता दें की भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी ने मई 2023 में पहले ही साफ़ कर दिया था की सन् 2029 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ही रहेंगे। ऐसे में उनकी उम्र पर प्रश्न करना बेकार है।
शिवसेना UBT के संजय राउत ने साधा निशाना
महाराष्ट्र के शिव सेना (UBT) के संसद संजय राउत ने भी Mohan bhagwat के बयान को पकड़कर कहा की “ जिस तरह मोदी जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को 75 वर्ष की आयु होने के बाद रिटायर कर दिया था, क्या उसी प्रकार वह ख़ुद भी होंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह की तरह ख़ुद रिटायर होंगे ? अब देखते है की यह सब क़ानून नरेंद्र मोदी पर लागू होता है या नहीं।”
एक बार पहले भी जब भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी RSS के प्रमुख कार्यालय नागपुर गये थे, और Mohan bhagwat से मुलाक़ात की थी, उस दौरान भी संजय राउत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था, और उनके 75 वर्ष की आयु वाली बात कही थी। यह भी पढ़ें:- राजस्थान के चूरु में भारतीय वायु सेना का जैगुआर फाइटर जेट के गिरने से हुआ बवाल। इतने लोगों की जान गई।
कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी निशाना साधा
बता दें कि Mohan bhagwat की 75 वर्ष की आयु वाली बात अब काफ़ी आगे बाढ़ गई है। अब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा की “अच्छे दिन आने वाले है, नरेंद्र मोदी जाने वाले है।” जैसे-जैसे विपक्ष के लोग Mohan bhagwat की बातों के ज़रिए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते जा रहे है, वैसे-वैसे केंद्र सरकार भाजपा पर दबाव बढ़ते जा रहा है। जल्द ही भाकपा के तरफ़ से इस मुद्दे पर टिप्पणी आने संभावना है।
Mohan bhagwat ने 75 वर्ष होने के बाद रुकना चाहिए यह किसी को टारगेट करने के लिये नहीं कहा था। परंतु विपक्ष ने उनके बयानों को उठाकर नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
लोगों द्वारा पूछे गये सवाल
बता दें कि मोहन भागवत RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक) के प्रमुख है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश के हिंदुओं के लिए कार्य करता है। अधिकतर यह सनातन के लिए कार्य करता दिखाई डेटा है।
जी नहीं, BJP भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका पूरा नाम भारतीय जानता पार्टी है। वही RSS एक संघ है जो सनातन धर्म के लिए कार्य करता है।