PUBG गेम की किसी के पहचान की ज़रूरत नहीं है। यह गेम आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी लोग भी खेलते नज़र आ चुके है। हाल ही में PUBG गेम निर्माता कंपनी ने 7 मार्च 2025 को अपने गेम की 7वीं सालगिरह मनाया और इसके साथ-साथ PUBG Mobile 3.7 update भी पूरी दुनिया में लॉंच कर दिया है। इस अपडेट में काफ़ी कुछ नए मैप और नए स्किन लॉंच किया गया है।
अगर आप भी PUBG Mobile के दीवाने है, और आपको भी काफ़ी उत्सुकता है इस नई अपडेट के बारे में जानने की, तो यह पोस्ट आपके लिये है। इस पोस्ट में हम PUBG Mobile 3.7 Update के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो चलिए शुरू करते है।

PUBG Mobile 3.7 Update की रिलीज डेट और समय
दोस्तों PUBG Mobile 3.7 Update को कंपनी ने इस अपडेट को अलग तरीक़े से लॉंच किया है। यह अपडेट आपको एक ही बार में ना मिलकर दो बार में 100% मिलने वाला है। जहां आमतौर पर एंड्राइड यूज़र्स को iOS यूज़र्स के पहले हमेशा नया अपडेट मिलता है, इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ है। वैसे तो डेवलपर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि, सभी क्षेत्रों में एक साथ अपडेट नहीं मिलेगा। डेवलपर्स ने टाइम प्रणाली ज़ाहिर करते हुए बताया है कि किस क्षेत्र में कब अपडेट देखने को मिलने वाला है। आइये उस लिस्ट पर एक नज़र डालते है…
- वियतनाम: 6 मार्च 2025 को सुबह 12:30 बजे से शुरू, 100% रोलआउट शाम 4:30 बजे तक।
- ग्लोबल (UTC+0): 7 मार्च 2025 को सुबह 10:00 बजे से।
- भारत (BGMI के लिए): भारत में PUBG Mobile बैन है, लेकिन BGMI (Battlegrounds Mobile India) यूजर्स को भी जल्द ही समान फीचर्स के साथ अपडेट मिलेगा।
खिलाड़ियों को PUBG Mobile 3.7 Update में काफ़ी अच्छा और तगड़ा अपडेट दिया गया है। इस अपडेट में खिलाड़ियों को अब तक का सबसे अच्छा अनुभव प्राप्त होने वाला है। अगर आप भी इस अपडेट को डाउनलोड करना चाहते है तो आगे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़े और अपने फ़ोन में दुहराएँ।
PUBG Mobile 3.7 Update में क्या है खास?
PUBG Mobile 3.7 Update में जो खिलाड़ियों को सबसे अधिक पसंद आया है वह नया “राँडो मैप” और “गोल्डन डायनेस्टी” थीम है। इस अपडेट में नए फ़ीचर्स देने के साथ-साथ अलग-अलग मैप, बन्दूकों की स्किन, मौसम में बदलाव के अलावा और भी कई नए अपडेट दिये गए है। चलिए विस्तार से जानते है।
1. गोल्डन डायनेस्टी थीम मोड
PUBG Mobile 3.7 Update में डेवलपर्स ने “गोल्डन डनेस्टी” नाम का एक विशेष मैप जोड़ा है। इस मैप में आपको कई नई-नई विकल्प देखने को मिलेंगे। इस मैप में खिलाड़ियों को एक रेतीली दुनिया में लेके जाता जाता है, और यह टाइमर का गेम होता है। इसमें और भी कुछ खास विकल्प दिए गये है, आइए विस्तार से जानते है …
1) सुनहरी दुनिया :- इस मैप में खिलाड़ियों को एक रेतीली और सुनहरी दुनिया में के जया जाता है, जहां आपको कुछ अतिरिक्त समय दिया जाता है। यह आपको एक ख़ास घंटाघर (Hungerglass) मिलता है, जहां खिलाड़ियों को ढेर सारी लूट मिलती है।
2) फ्लोटिंग आइलैंड :- PUBG Mobile 3.7 Update में आपको इस थीम में एक फ्लोटिंग आइलैंड लाया गया है। इसमें खिलाड़ी जब शुरू में पैराशूट से नीचे उतरते है तो उन्हें मिरर वाले फ्लोटिंग आइलैंड में उतरने के विकल्प भी मिलता है।
3) टाइम बैंडिंग डेंगर:- यह खिलाड़ियों के लिये लाया गया खास डेंगर है जो समय को कुछ सेकेंड के लिए पीछे कर डेटा है।यह हथियार खिलाड़ियों को एक ख़ास ताक़त देता है, जो दुश्मनों पर काफ़ी शक्तिशाली साबित होता है।
2. रॉन्डो मैप: नया 8×8 किमी का बैटलग्राउंड
PUBG Mobile 3.7 Update में कंपनी ने इस ख़ास मैप को लाया है, जिसका नाम राँडो मैप है। यह मैप अब तक का सबसे बड़ा मैप भी कहा जाता है। यह मैप 8X8 किलोमीटर का मैप है, जो की बहुत बड़ा है। इस मैप में आपको काफ़ी कुछ देखने को मिलेगा। इसमें आपको आधुनिक शहरों, शहर ke तत्वों जैसे और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस मैप की कुछ ख़ास विशेषकर है जो हम आगे जानेंगे।
- जडена सिटी: दक्षिण-पूर्व में स्थित यह शहर ऊंची इमारतों, चमकती नियोन लाइट्स और शानदार नाइट व्यू के लिए जाना जाता है।
- स्टेडियम: एक मल्टी-पर्पस स्पोर्ट्स स्टेडियम जहां तेज-तर्रार बैटल का माहौल रहता है।
- फ्लोटिंग रेस्टोरेंट: रिन जियांग में यह अनोखा रेस्टोरेंट खिलाड़ियों को शांतिपूर्ण माहौल देता है।
- प्राकृतिक सुंदरता: शांत बांस के जंगल और निर्मल झीलें इस मैप को और आकर्षक बनाती हैं।
- डायनामिक वेदर: खिलाड़ियों को बारिश वाली रातों का अनुभव भी मिलेगा, जो गेमप्ले को और रोमांचक बनाता है।
अगर खिलाड़ियों को इसमें जितना है तो उन्हें इस मैप में खिलाड़ियों को अपने पुराने तजुर्बों के साथ-साथ अपना नया तजुर्बा भी लगाना पड़ेगा। इस मैप में खिलाड़ियों को काफ़ी कुछ नया भी देखने को मिलने वाला है।
3. नए आइटम्स और स्किन्स
PUBG Mobile 3.7 Update में निर्माताओं ने मैप और थीम के साथ-साथ स्किन का भी नया अपडेट दिया है, जिसने खिलाड़ियों को काफ़ी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। आइये स्किन के बारे में विस्तार से जानते है।
- कैमल: गोल्डन डायनेस्टी मोड में खिलाड़ियों को रेगिस्तान का जहाज यानी कैमल मिल सकता है।
- M416 और AKM स्किन्स: अपग्रेडेड गन स्किन्स जो गेम को और स्टाइलिश बनाती हैं।
- A12 रॉयल पास: हॉरर-थीम वाली 100 RP आउटफिट, P90 गन स्किन और ट्रांसफॉर्मेशन इफेक्ट वाली बगी स्किन शामिल हैं।जो PUBG के पुराने दीवाने है उन्हें यह स्किन काफ़ी ज़्यादा पसंद आने वाली है।
4. परफॉर्मेंस में सुधार और बग फिक्स
जिस तरह पहले PUBG में कुछ परेशानी खिलाड़ियों को देखनी पड़ती थी वो सब ठीक कर दिया गया है। गेम निर्माता कंपनी ने इस अपडेट को अपने 7वें सालगिरह के दिन लॉंच करके अपने सभी खिलाड़ियों को काफ़ी अच्छा उपहार देने की कोशिश की है। अगर आपको इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानना है तो आगे कि प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
PUBG Mobile 3.7 Update कैसे डाउनलोड करें?
दोस्तों बता दें की PUBG Mobile 3.7 Update को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना काफ़ी ज़्यादा आसान है। हम आगे आपको इसको पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे है।आपको केवल हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपने फ़ोन में दोहराना है।
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए:
- Google Play Store खोलें: अपने फोन में Google Play Store पर जाएं।
- PUBG Mobile सर्च करें: सर्च बार में “PUBG Mobile” टाइप करें और सर्च करें।
- अपडेट बटन पर क्लिक करें: अगर अपडेट उपलब्ध है, तो “Update” बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। अगर आपके फ़ोन में अपडेट नहीं दिखा रहा है तो कुछ समय इतेज़ार करें।
- डाउनलोड पूरा होने का इंतजार करें: डाउनलोड और इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद गेम खोलें और अतिरिक्त रिसोर्स पैक डाउनलोड करें।
iOS यूजर्स के लिए:
- App Store खोलें: अपने iPhone या iPad में App Store पर जाएं।
- PUBG Mobile ढूंढें: सर्च ऑप्शन में “PUBG Mobile” सर्च करें।
- अपडेट करें: अगर अपडेट उपलब्ध है, तो “Update” बटन पर टैप करें।
- इंस्टॉल करें: डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम शुरू करें।
वैकल्पिक तरीका (APK):
- अगर आपके क्षेत्र में अपडेट देर से आता है, तो आप PUBG Mobile की ऑफिशियल वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
- फोन की सेटिंग्स में “Unknown Sources” को इनेबल करें और APK इंस्टॉल करें।
- नोट: हमेशा ऑफिशियल साइट से ही डाउनलोड करें, ताकि आपके डिवाइस की सुरक्षा बनी रहे।
भारत में PUBG Mobile 3.7 Update और BGMI
वैसे तो भारत में PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगाया गया है, परंतु खिलाड़ियों के लिए कंपनी ने BGMI (Battle ground mobile india) को लॉंच किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही PUBG Mobile 3.7 Update इंडिया के BGMI में भी देखने को मिलेगा। इंडिया में जो लोग BGMI खेलते है वे भी प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में इसके अपडेट को चेक कर सकते है।
PUBG Mobile 3.7 Update क्यों है खास?
जो भी लोग काफ़ी समय से PUBG खेल रहे है, उनके लिए PUBG Mobile 3.7 Update यह काफ़ी ख़ास होने वाला है। इस बार कंपनी ने भी अपने सालगिरह पर अपने यूज़र्स के लिए PUBG Mobile 3.7 Update एक उपहार दिया है। इसके अलावा इस अपडेट के और भी कई मायनों में ख़ास माना जा रहा है जैसे …
- 7वीं सालगिरह का उत्सव: पुराने लोकेशन और नए फीचर्स का मिश्रण इसे यादगार बनाता है।
- नया मैप: रॉन्डो मैप खिलाड़ियों को एक विशाल और विविध बैटलग्राउंड देता है।
- क्रिएटिव गेमप्ले: टाइम-बेंडिंग डैगर जैसे फीचर्स गेम को और रोमांचक बनाते हैं।
- सहयोग: मशहूर DJ एलन वॉकर के साथ कोलैबोरेशन में “Faded” और “On My Way” जैसे ट्रैक्स शामिल हैं।
FAQ
PUBG Mobile 3.7 अपडेट 7 मार्च 2025 को ग्लोबली रिलीज हुआ। अब इसे डाउनलोड करके नए फीचर्स का मजा लें!
नया “रॉन्डो” मैप आया है, जो 8×8 किमी का है। इसमें जडena सिटी और बांस के जंगल खास हैं।
गोल्डन डायनेस्टी एक नया थीम मोड है, जिसमें टाइम-बेंडिंग डैगर और फ्लोटिंग आइलैंड्स हैं।
JS-9 SMG नया हथियार है, जो क्लोज-रेंज फाइट के लिए तेज और शक्तिशाली है।
A12 रॉयल पास हॉरर थीम के साथ आया, जिसमें P90 स्किन और गोल्डन आउटफिट्स हैं।
निष्कर्ष
वैसे तो मार्केट में कई अलग-अलग तरह के गेम मौजूद है, परंतु PUBG Mobile की अलग बात है। जिस प्रकार पहले के समय में GTA चलता था, उसी तरह आज के समय में उसकी जगह PUBG ने ले लिए है। इस बार PUBG Mobile 3.7 Update में राँडो मैप और गोल्डन डायनेस्टों मोड खिलाड़ियों को एक अलग अनुभव प्रदान करने वाला है। ये भी ज़रूर पढ़ें :- देखिए कौन-कौन से सेलिब्रिटी PUBG खेलते पकड़े गये है।
आपने अभी तक डाउनलोड किया की नहीं। आपको यह PUBG Mobile 3.7 Update कैसा लगा हमें कमेंट में ज़रूर बताएँ। यह पोस्ट अपने दोस्तों को जो PUBG Mobile 3.7 Update का इंतज़ार कर रहे है, उनके साथ शेयर ज़रूर करें, ताकि वे भी इस बारे में पूरे विस्तार से जानकारी के सकें। PUBG Mobile के इस नए सफर में चिकन डिनर की शुभकामनाएं!