महाराष्ट्र :- नमस्कार दोस्तों, आज के समय में भारत में भाषा के कारण कई जगहों पर घटना सुनने को मिल रही है। पहले यह कर्नाटक में हुई, उसके बाद तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। इन सभी में महाराष्ट्र में भाषा के कारण एक व्यापारी को महाराष्ट्र के राज ठाकरे की मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिन्दी बात करने वाली मारवाड़ी व्यापारी को मारा जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब इसमें Nishikant dubey भी घुस गये है।
इससे संबंधित ही अब भारतीय जानता पार्टी के संसद Nishikant dubey ने महाराष्ट्र की मराठी और राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बारे में बोला है, जिसके विरोध में अब महाराष्ट्र के शिव सेना (UBT) के संजय राउट ने उनका विरोध किया है, और माफ़ी माँगने की अपील की है।

Nishikant dubey का विवादित पोस्ट
जी हाँ, हाल ही में पहले Nishikant dubey ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें मनसे पार्टी के कार्यकर्ता एक व्यापारी को हिन्दी बोलने के कारण मार रहे थे। उस वीडियो के साथ दूबे ने लिखा की “ छत्रपति शिवाजी महाराज, अंबेडकर जी, पेशवा जी, तिलक जी, सावरकर जी, फूले जी के महाराष्ट्र को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुम्बई नगरनिगम जीतने के लिए क्या बना रहे हैं,वीडियो देखिए और मेरी बातों पर गौर कीजिए ।यह गुंडे,मवाली,बदमाशों का संगठन बनकर समाज की बहन बेटियों के इज़्ज़त को लूटना चाहते हैं।
भाषा के नाम पर ड्रामा करना चाहते हैं,समय डरने का नहीं डराने का है,मराठी,गुजराती,तेलुगु,कन्नड़,तमिल,गुजराती,बंगाली,मलयालम,भोजपुरी,हिंदी पर हमें गर्व है,महाराष्ट्रीयन स्वतंत्रता सेनानी देश के सभी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की तरह आदर्श हैं लेकिन ठाकरे बंधु तुम्हारी गुंडागर्दी का समय ख़त्म हो चुका है,हम शिवशाही स्थापित कर तुम्हारी पार्टी का सही इलाज करेंगे ,मुम्बई आर्थिक राजधानी पूरे भारत के ख़ून पसीने से बनी है।”
छत्रपति शिवा जी महाराज,पेशवा जी,तिलक जी,सावरकर जी,अम्बेडकर जी,महात्मा फुले जी के महाराष्ट्र को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुम्बई नगरनिगम जीतने के लिए क्या बना रहे हैं,वीडियो देखिए और मेरी बातों पर गौर कीजिए ।यह गुंडे,मवाली,बदमाशों का संगठन बनकर समाज की बहन बेटियों के इज़्ज़त को… https://t.co/COFLRL58gu
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 7, 2025
Nishikant dubey पर संजय राउत भड़कें
महाराष्ट्र के शिवसेना (UBT) संजय राउत ने मीडिया को इंटरव्यू देने के दौरान कहा की “ यह Nishikant dubey कौन है? किसी ने दूबे को मराठी भाषा वालों के प्रति बोलने का अधिकार दिया है क्या ? मैं यहाँ के सभी हिन्दी भाषी नेताओं से कहता हूँ की दूबे को धिक्कार करो, उसे बताओ कि वह ग़लत बोल रहा है, तब मैं समझूँगा की आपको महाराष्ट्र के मिट्टी के प्रति प्रेम है।”
आगे उन्होंने कहा की “मुझे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट पर की एक आदमी वहाँ बैठकर मराठी भाषा के आदमियों के बारे में घटिया बारे करता है, और आप चुप बैठे हो, आप कैसे नेता हो?”
"कौन है ये दुबे…..हम एकनाथ शिंदे की दाढ़ी काट देंगे?
— News24 (@news24tvchannel) July 8, 2025
◆ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा @rautsanjay61 | #SanjayRaut | Sanjay Raut | Nishikant Dubey pic.twitter.com/9X5uFn6dDC
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को भी घेरा
संजय राउत ने अपने बयान में Nishikant dubey के साथ-साथ एकनाथ शिंदे का भी नाम लिया और कहा की “ एकनाथ शिंदे अपने आप को शिव सेना का सैनिक कहता है, और अपनी दाढ़ी पर हाथ घुमाता रहता है। अगर आपकी दाढ़ी में दम नहीं है, तो निकल दो दाढ़ी नहीं तो हम काट देंगे। अगर मर्द हो तो इस्तीफ़ा दे दो, और जाकर मोदी जी और शाह जी से पूछो महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के लोगों के बारे में यह क्या चल रहा है?”
आगे उन्होंने कहा की “यह तमिलनाडु नहीं है जहां हिन्दी बोलने वालों पर आक्रमण किया जाए। महाराष्ट्र में कभी भी हिन्दी का विरोध नहीं किया जाता है।देवेंद्र फादनविश, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे यह आपकी ज़िम्मेदारी है, की Nishikant dubey को सीधा करो।” यह भी पढ़े :- मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री Nora Fatehi को रोते हुए देख गया। यह था बड़ा कारण
Nishikant dubey ने हिन्दी भाषा के विरोध के पीछे का कारण बताया
बता दें कि Nishikant dubey के अनुसार “अगले वर्ष महानगर पालिका का चुनाव होने वाला है, अगर उस दौरान राज ठाकरे को जानता का समर्थन नहीं मिला तो वह चुनाव हार सकते है। इसी कारण वह सड़कों पर गुंडों को उतारते है। उनका मुख्य मक़सद दंगा करवाना ही है। मुंबई के विकास में हमारा भी योगदान है। ठाकरे होश में आओ और अपनी लड़ाई को मराठी की लड़ाई मत बनाओ।
भाषा के कारण होने वाले झगड़ों ने पूरे देश में अलग ही चर्चा का विषय बना दिया है। अलग-अलग राज्य में कुछ ऐसे लोग ज़रूर मिल जा रहे है, जिन्हें उनके राज्य कि bhasha के अलावा सभी भाषाओं से समस्या हो रही है। आपको इस बारे में क्या कहना है, हमें Comment में बताएँ।