Aadhar app will stop fraud: is it really true or not ?

Aadhar app :- दोस्तों, जिस तरह ऑनलाइन की दुनिया में भारत तरक़्क़ी की तरफ़ बढ़ रहा है, उस हिसाब से वह दिन ज़्यादा दूर नहीं है की भारत ऑनलाइन दुनिया में राज करेगा। जी हाँ, एक बार फिर लोगो की सुरक्षा के लिये भारत सरकार ने एक सॉफ्टवेर लॉंच किया है। इस सॉफ्टवेर का नाम Aadhar app है। भारत सरकार द्वारा यह सॉफ्टवेर बनाने के पीछे क्या कारण है, और इस सॉफ्टवेर से भारत की सरकार किस तरह से लोगो को फ़ायदा करना चाहती है ?

Aadhar app how it’s working, check the full details

Aadhar app को किसने बनाया है? 

भारत में कल 08 अप्रैल 2025 को भारत सरकार के Railways, information, Broadcasting, Electronics and IT मंत्री Ashwini vaishnaw जी ने इसे लॉंच किया है। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए जारी किया है। उन्होंने इसके कई फ़ायदे भी बताए है। उन्होंने कहा है कि यह सॉफ्टवेर भारत के लोगो काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होने वाला है। 

Aadhar app को भारत की UIDAI (The Unique Identity Authority of India) ने इसे बनाया है। इस सॉफ्टवेर का असल मक़सद भारत के लोगो को फ़ायदा पहुँचना हैं। लोगों को जो पहले तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होगा। इस सॉफ्टवेर को भारत में लॉंच करके डिजिटल दुनिया की तरफ़ एक कदम और आगे बढ़ गया है। 

Aadhar app के फ़ायदे क्या है ?

वैसे तो इसके काफ़ी फ़ायदे है, परंतु हम केवल कुछ मुख्य फ़ायदों पर नज़र डालेंगे। आगे यह आपको बिलकुल सरल भाषा में बताया गया, अगर फिर भी किसी तरह का कोई असमंजस हो तो आप हमें Comment में बता सकते है। 

1) Aadhar app के कारण पेपर कॉपी बंद 

पहले जिस तरह अगर किसी को भी अपना आधार कार्ड कही देना पड़ता था, तो उसे पहले कॉपी किया जाता था। इससे पेपर का इस्तेमाल होता था, जिसके लिये पेड़ों को काटना पड़ता है। अब पेपर कम उपयोग किया जाएगा, जिससे हमारा पर्यावरण भी बच्चा रहेगा। 

2) Aadhar app के कारण पूरी जानकारी देना बंद 

जी, हाँ अब से किसी भी जगह पर पूरा अधर कार्ड देना बंद। क्योंकि पहले कही भी अगर अपना आधार कार्ड देना पड़ता था, वहाँ हमारी पूरी जानकारी चली जाती थी। परंतु अब अगर आप अपने Aadhar app के ज़रिए कहीं पर कुछ भी अपनी जानकारी देते है, तो वह सामने वाले को काफ़ी सीमित जानकारी देगा। बल्कि आप जितना चाहते हो उतना ही जानकारी सामने के व्यक्ति को मिलेगा। 

3) Aadhar app के कारण Digital नियंत्रण 

अब आप अपने अधर कार्ड की पूरी जानकारी केवल Aadhar app के ज़रिए नियंत्रण कर सकेंगे। आपको अपने आधार कार्ड की पूरी जानकारी अपने फ़ोन में दिखाई देगी। अगर आप किसी को कुछ जानकारी देने से बचना चाहते है, तो आप यह निश्चित कर सकते है। 

4) Aadhar app के कारण फ्रॉड बंद 

इस बार सरकार के इस कदम के कारण काफ़ी हद तक फ्रॉड बंद हो जाएँगे। पहले जिस तरह लोग कही भी अपने आधार कार्ड का xerox लगाया करते थे, इस वजह से लोगों के आधार कार्ड के एक्स्ट्रा xerox कॉपी दुकानदार द्वारा कर ली जाती थी, और यह उपभोक्ता को पता भी नहीं चलता था। इसके बाद उनकी जानकारी बड़ी कंपनियों को बेच दी जाती थी। इसी कारण आपको कॉल सेंटर वालों का फ़ोन आता था। 

5) फ्रॉड करने वालों का धंधा बंद 

जो पहले कॉल सेंटर वालों को आपकी जानकारी बीच दिया करते थे, सरकार के Aadhar app के कारण उनका धंधा बंद हो गया है। क्योंकि अब लोग अपना पूरा काम Aadhar app की सहायता से पूरा कर लेंगे। 

यह सॉफ्टवेर काम कैसे करता है ?

यह सॉफ्टवेर लोगो के जीवन को आसान करने के लिए बनाया गया है। भारत के लोगों को सरल चीज़ें अधिक पसंद आती है।  यह बात सरकार को अच्छे से पता है। इसलिए इस सॉफ्टवेर को काफ़ी सरल रखने कि कोशिश कि गई है। इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। 

जब भी आपको कही अपने आधार कार्ड देना हो, वहाँ आप Aadhar app की सहायता से अपनी आधार कार्ड की जानकारी सामने वाले व्यक्ति को दे सकते है। इस पूरे प्रोसेस में आपको केवल अपना चेहरा दिखा कर सॉफ्टवेर को संतुष्ट करना पड़ता है। इतना करते ही आप अपने आधार कार्ड कि जानकारी सामने वाले व्यक्ति को डिजिटल तरीक़े से दें सकते है। 

भारत सरकार ने अपने लोगों को पहले इंटरनेट से जोड़ने की कोशिश की, और इंटरनेट को सस्ता किया। अब भारत सरकार अपने लोगों के लिए डिजिटल इंडिया के सहायता से एक से बढ़कर एक नई-नई तकनीक लाते जा रही है। इस बार सरकार ने Aadhar app लाया है, जो आम लोगों की ज़िंदगी में काफ़ी असाधारण साबित होने वाला है। 

FAQ

आधार ऐप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो सकता; इसके लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा।

क्या आधार ऐप से फ्री में पता बदल सकते हैं?

हां, 14 जून 2025 तक myAadhaar पोर्टल या ऐप से पता मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

आधार ऐप डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड नंबर जरूरी है?

नहीं, कोई भी स्मार्टफोन यूजर आधार ऐप डाउनलोड कर सकता है, लेकिन प्रोफाइल बनाने के लिए रजिस्टर्ड नंबर चाहिए।

आधार ऐप में बायोमेट्रिक अपडेट कैसे करें?

बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे फिंगरप्रिंट) ऐप से नहीं, केवल आधार केंद्र पर हो सकता है।

आधार ऐप का पासवर्ड भूल गए, अब क्या करें?

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP लेकर ऐप में दोबारा लॉगिन कर सकते हैं।

क्या आपको भारत सरकार का यह Aadhar app सही लगा ? क्या आप इसे इस्तेमाल करने वाले है ? यह भी ज़रूर पढ़ें :- आख़िर सऊदी अरब ने भारत के लिए वीसा क्यों बैन कर दिया है? जानिए पूरा सच विस्तार से।

आज की हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी हमें Comment करके ज़रूर बताएँ। 

1 thought on “Aadhar app will stop fraud: is it really true or not ?”

  1. Pingback: Good bad ugly totally time wasted movie : fan says don’t go for it - khabriboy.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top